कर्नाटक के राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) के अनुसार, तटवर्ती जिले उडुपी में बीते 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश 35.7 सेमी रिकॉर्ड की गई है। दक्षिण कन्नड़ के दूसरे तटवर्ती जिलों में अधिकतम 33.8 सेमी बारिश, जबकि उत्तर कन्नड़ में 33.6 सेमी बारिश दर्ज की गई है। दक्षिण के आतंरिक जिलों कोडागू में 28.8 सेमी, चिकमगलुरु में 25.1 सेमी, हासन में 24.5 सेमी और शिवमोगा में 33.6 सेमी बारिश हुई। राज्य के उत्तरी हिस्से के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।