11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
हिमाचल प्रदेश: मंडी में बाढ़ से प्रभावित यातायात हुआ बहाल, सामने आया यह वीडियो
Play video

हिमाचल प्रदेश: मंडी में बाढ़ से प्रभावित यातायात हुआ बहाल, सामने आया यह वीडियो

हिमाचल प्रदेश के मनाली में भारी बारिश के चलते भूस्खलन के कारण सभी बड़े संपर्क मार्ग पर यातायात बंद होने के एक दिन बाद मंगलवार को यातायात आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया।

Google source verification

image

Mohit sharma

Sep 25, 2018

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में भारी बारिश के चलते भूस्खलन के कारण सभी बड़े संपर्क मार्ग पर यातायात बंद होने के एक दिन बाद मंगलवार को यातायात आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया। प्रशासन ने हालांकि, मोटर वाहन का उपयोग करने वालों को बेहद जरूरी होने पर ही मनाली की ओर यात्रा करने की सलाह दी है। उपमंडल मजिस्ट्रेट रमन गरसंघी के अनुसार एक संकरे संपर्क मार्ग पर आंशिक रूप से यातायात बहाल हुआ है, सिर्फ छोटे वाहनों को आवागमन की अनुमति है। उन्होंने कहा कि और ज्यादा भूस्खलन होने की आशंका अधिक है। कुल्लू और मानली के बीच विभिन्न जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी कई जगों पर अवरुद्ध है। गरसंघी ने कहा कि पिछले तीन दिनों में बारिश व भूस्खलन के चलते दूरसंचार सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मंडी, कुल्लू और चंबा बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। यहां लगातार हो रही भूस्खलन ने लोगों की जान आफत में डाल दी है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत