जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने मछली पकड़ने-जलीय कृषि उद्योग के संचालन को लॉकडाउन के दौरान काम करने की रियायत दे दी है। इनके साथसाथ फसलों की कटाई, सेल्स और मार्केटिंग, कोल्ड चेन, पैकेजिंग और फूड प्रोसेसिंग को भी लॉकडाउन के दौरान काम करने की छूट दी गई है। हालांकि, इस आदेश में काम के दौरान सोशल डिस्टेसिंग और हाइजीन प्रैक्टिस का विशेष ध्यान रखने की भी हिदायत दी गई है। गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि अगर किसी ने भी नियमों को तोड़ा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।