2.अभी तक 3 लॉकडाउन लागू हुए हैं। उनमें ज्यादातर अधिकार केंद्र सरकार के पास थे। रेल, मेट्रो, विमान सेवा आदि चलाने से लेकर दुकानों को खोले जाने तक का अंतिम निर्णय केंद्र सरकार का होता था। वहीं लॉकडाउन 4.0 में पहली बार राज्य सरकारों को ज्यादा अधिकार प्राप्त हैं। राज्यों में ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था शुरू करने से लेकर मॉल, जिम, रेस्त्रां आदि खोलने का निर्णय राज्य सरकारें अपने हिसाब से लेंगी और उनका फैसला मान्य होगा।