29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होमगार्ड से था पत्नी के अफेयर का शक, Coronavirus Vaccine के नाम पर दे दिया जहर का इंजेक्शन

Highlights -अजीबोगरीब मामला दिल्ली ( Delhi) के अलीपुर ( Alipur) में सामने आया है -पत्नी से अफेयर के शक में एक व्यक्ति ने कोरोना (Coronavirus Update) को हथियार बना लिया और पत्नी के कथित प्रेमी सहित पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रच डाली -कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) के नाम पर चार लोगों को जहर का इंजेक्शन ( Poison injection ) लगवा दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 21 May 2020, 9:48 AM IST

होमगार्ड से था पत्नि के अफेयर का शक, Coronavirus Vaccine के नाम पर दे दिया जहर का इंजेक्शन

होमगार्ड से था पत्नि के अफेयर का शक, Coronavirus Vaccine के नाम पर दे दिया जहर का इंजेक्शन

नई दिल्ली. कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) का कहर लगातार जारी है। इसका असर ( Coronavirus outbreak ) पूरी दुनिया में देखा जा रहा है, वहीं कोरोना वायरस ( Coronavirus ) और लॉकडाउन ( Lockdown 4.0) को लेकर अब पति-पत्नी (Dispute Between Husband Wife) के रिश्ते भी दरकने लगे हैं। घरों में रह रहे मियां-बीवी के बीच जरा-जरा सी बात पर कलह होने लगी है। कहीं खाने में नमक का स्वाद नहीं मिलने पर पत्नी से लड़ाई तो कहीं टीवी के रिमोट को लेकर बात मारपीट तक पहुंच रही है। एक एेसा ही अजीबोगरीब मामला दिल्ली ( Delhi) के अलीपुर ( Alipur) में सामने आया है, जहां पत्नी से अफेयर के शक में एक व्यक्ति ने कोरोना (Coronavirus Update) को हथियार बना लिया और पत्नी के कथित प्रेमी सहित पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रच डाली। कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) के नाम पर चार लोगों को जहर का इंजेक्शन ( Poison injection ) लगवा दिया।

दो महिलाओं से पैसा देकर करवाया काम

इस साजिश को अंजाम देने के लिए 42 साल के आरोपी ने दो महिलाओं को पैसे देकर इस काम के लिए राजी किया। उन्हें उसने स्वास्थ्यकर्मी बनाकर उन्हें 38 वर्षीय होम गार्ड के परिवार को खत्म करने भेजा जिस पर उसे पत्नी के साथ अफेयर का शक था। महिलाओं ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर होमगार्ड के जवान के अलावा उसके परिवार के तीन अन्य लोगों को जहर का इंजेक्शन लगा दिया।

सीसीटीवी में कैदर हुई महिला

कुछ देर बाद चारों की तबीयत बिगड़ गई तो आसपास के लोगों ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि चारों पीड़ितों की हालत अब स्थिर है। बाहरी-उत्तरी जिले के डेप्युटी कमिश्नर गौरव शर्मा के मुताबिक सीसीटीवी के जरिए दो महिलाओं की पहचान की गई, जिनसे पूछताछ में मास्टरमाइंड का खुलासा हुआ। तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बदला लेना चाहता था पति

मुख्य आरोपी अलीपुर में व्यापार करता है। उसे शक था कि उसी इलाके में रहने वाले होम गार्ड जवान के साथ उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है। गौरव शर्मा ने बताया, ''वह बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने दूसरे गांव की दो महिलाओं को फिरौती दी। उसने उन्हें कोरोना की दवा के नाम पर पूरे परिवार को जहर का इंजेक्शन लगाने को कहा।''

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग