4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vande Bharat Mission: हैदराबाद कस्टम ने यात्रियों से जब्त किया 3.11 किलो सोना, 1.66 करोड़ बताई जा रही कीमत

Hyderabad Custom की बड़ी कार्रवाई, Vande Bharat Mission के तहत लौटे यात्रियों से जब्त किया 3.11 लाख Gold पतलून की जेब में छिपा कर ला रहे थे सोना, प्रोफाइल के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने ली तलाशी 11 यात्रियों को तस्करी के जुर्म में किया गया गिरफ्तार, जब्त सोने की कीमत 1.66 करोड़ बताई जा रही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 1 Aug 2020, 12:12 PM IST

Gold Seized by Hyderabad Custom Department Vande bharat mission

वंदे भारत मिशन के तहत लौटे यात्रियों से कस्टम अधिकारियों ने जब्त किया 3.11 किलो सोना

नई दिल्ली। वंदे भारत मिशन ( Vande Bharat Mission ) के तहत लगातार विदेशों से लोग भारत लौट रहे हैं। लेकिन इस बीच हैदराबाद ( Hyderabad ) कस्टम डिपार्टमेंट ( Custom Department ) ने वंदे भारत मिशन के तहत लौटे यात्रियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन किलो से ज्यादा सोना जब्त किया है। दरअसल विशेष विमान में सऊदी अरब ( Saudi Arab ) से 11 यात्री हैदराबाद पहुंचे। तलाशी के दौरान कस्टम अधिकारियों ने उनके पास से 3.11 किलोग्राम सोना ( Gold ) जब्त ( Seized ) किया।

खास बात यह है कि ये सभी यात्री अपने पैंट में अलग जेब बनाकर इस सोने को छिपाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि संदेह और इन यात्रियों की प्रोफाइल के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने इन्हें अलग कर इनकी तलाशी शुरू कर दी। अधिकारियों का संदेह सच साबित हुआ और इन यात्रियों के पास से 3.11 किलो सोना मिला। सभी यात्रियों को तस्करी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट, जानें किन इलाकों में अगले 24 घंटों में होगी जोरदार बारिश

ये है पूरा मामला
कोरोना वायरस संकट के चलते विदेशों से भारतीयों को लाने के लिए भारत सरकार ने एयर इंडिया के जरिए वंदे भारत मिशन की शुरुआत की। इसके तहत अब तक लाखों भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। इसी कड़ी में 30 जुलाई को एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 1918 हैदराबाद पहुंची।

इस दौरान फ्लाइट से लौटे 11 यात्रियों पर संदेह और उनकी प्रोफाइल को देखते हुए कस्टम अधिकारियों ने इनकी तलाशी शुरू की। इस तलाशी के दौरान इन यात्रियों की पैंट में अलग से एक जेब के अंदर से करीब 3.11 किलो सोना मिला। जिसे अधिकारियों ने जब्त कर लिया।

इस सोने की कीमत करीब 1.66 करोड़ बताई जा रही है। दरअसल अधिकारियों को इन प्रोफाइल देखकर ही संदेह बढ़ गया था। सीमा शुल्क विभाग की जांच से पता चला कि सभी आरोपी सोने की तस्करी में शामिल हैं। यही वजह थी कि सीमा शुल्क विभाग से एयरपोर्ट इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने सोने के मुख्य आरोपी का पता लगाने के लिए जांच शुरू की।

अगस्त में नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के शेड्यूल में भी किया बदलाव, जानें पूरी लिस्ट

आपको बता दें कि हाल में एक अन्य मामले में अधिकारियों ने एक व्यक्ति से करीब 114 किलो ग्राम चंदन की लकड़ियां बरामद की थीं। सूडान के रहने वाला शख्स इन लकड़ियों को हैदराबाद से खोरटम ले जा रहा था। स्कैनिंग के दौरान बॉक्स में इन कीमती लकड़ियों की छड़ों का पता चला था। इसके बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया था।