6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैदराबाद गैंगरेप: एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों के शव परिजनों को सौंपे, दोबरा हुआ था पोस्टमार्टम

डॉक्टरों के दल ने आरोपियों के परिजनों से की बातचीत पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम बंद लिफाफे में सौंपेगी रिपोर्ट
2 min read
Google source verification
hyderabad_encounter_prob.jpg

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप और फिर जलाकर हत्या करने के आरोपियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। बता दें, हाईकोर्ट के आदेश के बाद शवों का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया था। सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टरों ने फिर से पोस्टमार्टम किया।

पोस्टमार्टम की कराई गई वीडियोग्राफी

सरकारी गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी श्रवण कुमार के अनुसार- अस्पताल में एक अलग कक्ष की व्यवस्था की गई थी, ताकि वहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सक पोस्टमार्टम कर सकें। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। तेलंगाना हाईकोर्ट ने शनिवार को चारों आरोपियों के शवों का दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने का आदेश दिया था। चारों आरोपी 6 दिसंबर को पुलिस से कथित मुठभेड़ में मारे गए थे।

दो एंबुलेंस में भेजे गए शव

आरोपियों के शवों का पहला पोस्टमार्टम 6 दिसंबर को ही महबूबनगर के सरकारी अस्पताल में किया गया था। वहां से शवों को गांधी अस्पताल में लाया गया था। डॉ. कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाईकोर्ट को देंगे। उन्होंने कहा कि शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चारों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। दो-दो शवों को लेकर दो एंबुलेंस आरोपियों के नारायणपेट जिले स्थित पैतृक गांव के लिए रवाना हुई।

डॉक्टरों ने आरोपियों के परिजनों से की बात

दूसरी बार पोस्टमार्टम शुरू करने से पहले एम्स के चिकित्सकों का दल मृतकों के परिजनों से बातचीत करना चाहता था। डॉक्टरों ने परिजनों के बयान दर्ज किए। डॉ. कुमार के मुताबिक एम्स से आए दल के अनुरोध पर उन्हें एक हैंडीकैम और एक कंप्यूटर उपलब्ध कराया गया। अस्पताल के आस-पास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

देश भर में हुए थे प्रदर्शन

बता दें, हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप के बाद देश भर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद पुलिस ने एक कथित मुठभेड़ में चारों आरोपियों को मार गिराया था। यह मुठभेड़ चट्टनपल्ली इलाके में तब हुई जब जांच के दौरान पुलिस चारों आरोपियों को मौके पर लेकर गई थी। उसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान चारों आरोपी मारे गए।