नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) का नाम सुनते ही लोगों की रूह कांप जाती है। लोगों का मानना है कि पूरी दुनिया को तबाह करने के मकसद से चीन ने इस वायरस को पैदा किया था। ऐसे में अगर आपको पता चले कि हैदराबाद (Hyderabad) का एक लैब भी चीन के नक्शे कदमों पर चल पड़ा है तो। दरअसल लैब में ढ़ेरों कोरोना वायरस पैदा किए जा रहे हैं, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये नुकसान की जगह फायदा पहुंचाएगा।