धर्मा प्रोडक्शन ( Dharma Production ) के तहत बनी फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारिगल गर्ल ' (Gunjan Saxena The Kargil Girl) को लेकर अचानक विवाद खड़ हो गया है। IAF का कहना है कि फिल्म में वायुसेना की छवि को खराब किया गया है। IAF ने Netflix और धर्मा प्रोडक्शन को पत्र लिखते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। पत्र में कहा गया है कि शुरू में जो समझौते हुए थे, उसके तहत कहा गया था कि IAF के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बल्कि, उसका सम्मान बनाए रखा जाएगा। इतना ही नहीं यह भी तय किया गया था कि फिल्म के जरिए नई पीढ़िय़ों को भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) में आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पत्र के जरिए IAF ने आरोप लगाया है कि फिल्म में कुछ ऐसे सीन हैं, जिसमें भारतीय वायु सेना की छवि निगेटिव दिखाया गया है। IAF ने अपने पत्र में लिखा है कि पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena) की छवि का गुनगान करने के लिए कुछ ऐसे सीन दिखाए गए हैं, जो भ्रामक हैं। इसके अलावा महिलाओं के प्रति IAF के व्यवहार को काफी गलत तरीके से दिखाया गया है। IAF ने केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ( Central Board of Film Certification ) को पत्र लिखकर इस मामले में संज्ञान लेने के लिए कहा है। हालांकि, धर्मा प्रोडक्शन और Netflix की ओर से इस पत्र पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।