वहीं उप-राज्यपाल आवास पर धरने पर बैठे केजरीवाल के समर्थन में चार राज्यों के मुख्यमंत्री आगे आए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केरल के सीएम पी विजयन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने शनिवार को केजरीवाल से मिलने के लिए उप राज्यपाल से समय मांगा था। लेकिन उपराज्यपाल की ओर से अनुमति नहीं दी गई। जिसके बाद चारों मुख्यमंत्रियों ने केजरीवाल के परिवार से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। इस दौरान चारों मुख्यमंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला।