
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच अधिकारों की लड़ाई तो काफी पहले से चली आ रही है, लेकिन इसमें दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग का मुद्दा इन दिनों सुर्खियों में है। इस बीच दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई चीज संविधान के मुताबिक नहीं होती है तो विरोध प्रदर्शन समझ में आता है, लेकिन जो चीज संविधान के दायरे में है और संवैधानिक मान्यता के बाद भी आप उसको लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो ये गलत है।
शीला दीक्षित ने कहा कि हमने भी दिल्ली में 15 साल राज किया है, लेकिन हमने कभी ऐसी मांग नहीं की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को नियम और कानूनों के तहत काम करना चाहिए। सरकार अपनी मनमानी नहीं कर सकती।