यदि आपको अपने प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) यानी पीएफ (PF) से पैसा निकालने में दिक्कत आ रही है या आप पीएफ अकाउंट से जुड़ी किसी और समस्या का सामना कर रहे हैं, तो यह खबर जरूर पढि़ए। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने सुधार को लेकर अपने कुछ अपडेट्स किए हैं। इसके तहत, ईपीएफओ (EPFO) ने पीएफ से जुड़ी किसी भी समस्या को दूर करने के लिए व्हाट्सएप (WhatsApp) हेल्पलाइन शुरू की है। इस नंबर पर आप अपनी समस्याओं को बता सकते हैं, जिसे संगठन की ओर से दूर करने की पहल होगी।