दूसरी तरफ पुणे में अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उन्होंने भी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बस्तियों में भीड़ कम करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि घनी आबादी वाले क्षेत्र जैसे भवानी पेठ, कस्बा, शिवाजी नगर और यरवदा में रहने वाले लोगों को नगर निगम की ओर से स्कूलों में बनाए गए सुविधा केंद्रों में जाने के लिए कहा गया है।