10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का ताजा अनुमान, उत्तराखंड के इन जिलों में एक और सितंबर को होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी के बाद प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 30 Aug 2018, 8:04 PM IST

Heavy Rain in Uttarakhand

UK Rain

देहरादून। दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक में भारी बारिश से तबाही का मंजर अभी भी जारी है। इन दोनों राज्यों में जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है तो वहीं उत्तर-भारत के कई हिस्सों में अब कुदरत की मार देखने को मिल रही है। खासकर कि उत्तराखंड में पिछले कई दिनों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस बीच मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी ने एकबार फिर से उत्तराखंडवासियों की लिए मुसिबत खड़ी कर दी है।

एक और दो सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

दरअसल, उत्तराखंड में फिर से मौसम का मिजाज बदल चुका है और मौसम विभाग ने राज्य के अंदर मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाली एक और दो सितंबर को उत्तराखंड में तेज बारिश की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। राज्य के कई हिस्सों में पहले से ही बारिश का पानी लोगों की मुसिबतें बढ़ा रहा है। दून में बारिश का पानी सड़क और गलियों में भरने के साथ ही कई घरों और दुकानें में भी भर गया। इससे शहर का हर कोना तालाब जैसा नजर आया।

इर जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने एक और दो सितंबर को नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी एवं देहरादून में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इसे लेकर प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के ड्यूटी अधिकारी प्रदीप सिंह रावत ने बुधवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्त जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा कि इस दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र में आवागमन की अनुमति न दी जाए। वहीं स्कूलों में भी विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

बुधवार को भी बारिश ने उत्तराखंड में मचाया कहर

बुधवार को भी जोरदार बारिश ने लोगों को बेहाल कर दिया था। करीब घंटेभर में 60.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। घंटाघर के आसपास के क्षेत्रों में मुख्य चौराहे और सड़कें बारिश से लबालब हो गईं। पिछले 24 घंटे में देहरादून में रिकॉर्ड 131.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि, इस दौरान मसूरी में 59.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 24 घंटे में उत्तराखंड के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दून में एक से दो दौर तेज बारिश के आसार हैं।