बता दें कि मुंबई को भाटसा, मध्य वैतरणा, ऊपरी वैतरणा, तानसा और मोदक सागर से पानी मिलता है, जो ठाणे और नासिक ( Thane and Nashik ) जिलों में हैं। तुलसी और विहार संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित हैं। शहर में 50 प्रतिशत पानी की आपूर्ति करने वाली भाटसा झील इलाके में पिछले 24 घंटों में केवल 6 मिलीमीटर बारिश हुई। इसी तरह मोदक सागर क्षेत्र में 13 मिलीमीटर तानसा में 11 मिलीमीटर, विहार में 53 मिलीमीटर और तुलसी 59 मिलीमीटर बारिश हुई।