27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इमरान खान ने फिर अलापा कश्मीर राग, कहा- IOK में निर्दोषों को मार रही है भारतीय सेना

इमरान खान ने कश्मीर में स्थानीय लोगों की मौत के लिए भारतीय सेना को जिम्मेदार ठहराया

2 min read
Google source verification
Imran Khan

Imran Khan

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कश्मीर को लेकर किए अपने सभी दावों से फिरते हुए नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत के साथ अच्छे रिश्तों की वकालत की, लेकिन वो अब अपनी ही बात से पलट गए हैं। इमरान खान ने फिर से कश्मीर राग अलापते हुए एक बड़ी बता कही है। सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर कश्मीर में हिंसक घटनाओं में मारे जाने वाले स्थानीय लोगों के प्रति हमदर्दी जताते हुए इन घटनाओं की निंदा की है। इमरान खान ने इसके लिए भारतीय सेना को भी जिम्मेदार ठहराया है।

क्या कहा है इमरान ने ट्वीट में?

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, ''भारतीय सुरक्षा बलों के द्वारा भारत आधिकारिक कश्मीर में कश्मीरियों को मारा जा रहा है, ये निंदनीय है। अब समय आ गया है कि भारत को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों को मानकर कश्मीर की समस्या को सुलझाना चाहिए। ये ही कश्मीर के लोगों की इच्छा है।''

रविवार को घाटी में हुई हिंसक घटनाओं के बदले आया बयान

इमरान खान ने कश्मीर को भारतीय अधिकृत कश्मीर कहते हुए कहा है कि वहां भारतीय सेना के द्वारा हिंसक कार्रवाई में निर्दोष कश्मीरी मारे जा रहे हैं, जिनकी मैं निंदा करता हूं। इमरान खान ने ये बयान रविवार को कश्मीर में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर दिया है, जिसमें 14 स्थानीय लोग मारे गए थे। मानवाधिकार की बात करने वाले इमरान खान शायद पीओके के हालातों से अच्छी तरह वाकिफ नहीं हैं, जहां पाकिस्तानी आर्मी आए दिन स्थानीय लोगों पर अत्याचार करती है और आए दिन ही वहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होते हैं।

खैर इमरान खान ने अपने बयान में आगे कहा है कि यही समय है जब भारत को इस बात का एहसास होना चाहिए कि वो संयुक्त राष्ट्र और कश्मीरियों की इच्छा को ध्यान में रखते हुए कश्मीर के मुद्दे को बातचीत के रास्ते सुलझाने की कोशिश करे।

प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने दावों से फिर गए हैं इमरान

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद ये कोई पहली बार नहीं है जब इमरान खान ने कश्मीर राग अलापा है। इससे पहले भी वह लगातार इस तरह की बातें करते आए हैं। इससे पहले सरकार गठन के कुछ दिनों बाद ही इमरान सरकार में मंत्री शिरीन मजारी ने दावा किया था कि उनकी सरकार कश्मीर मसले को सुलझाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रही है। हालांकि, बाद में इस प्रकार का कोई प्रस्ताव सामने नहीं आया था।

हाल ही में दोनों देशों के बीच बातचीत का बना था संयोग

बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही संयुक्त राष्ट्र महासभा से पहले पाकिस्तान की ओर से भारत के साथ न्यूयॉर्क में ही बातचीत का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे भारत ने पहले स्वीकार कर लिया था लेकिन बाद में आतंकियों द्वारा जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान की हत्या के बाद ये बातचीत रद्द हो गई थी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग