31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, सीमा पर पाकिस्तान के 10 बंकर किए तबाह

सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 10 बंकरों को तबाह कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 4 Jun 2018, 8:57 PM IST

Pakistani Bunkers

भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, सीमा पर पाकिस्तान के 10 बंकर किए तबाह

नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं पर भारतीय सेना ने करारा जबाव दिया है। बीएसएफ ने अखनूर सेक्टर के आसपास स्थित पाकिस्तान के 10 बंकरों को नेस्तनाबूद कर दिया है। वहीं दूसरी ओर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के हुई शांति बहाली पर बातचीत में भी भारत ने पाक को कड़ी फटकार लगाई है।

देखते ही देखते तबाह हुए 10 पाकिस्तानी बंकर

एक अंग्रेजी चैनल ने एक वीडियो दिखाते हुए दावा किया है कि बीएसएफ ने लगातार सीजफायर के उल्लंघन का जवाब देते हुए 10 पाकिस्तानी बंकरों को तबाह कर दिया है। इसके 3 वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में सीमा पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की आवाज आ रही है। कुछ ही देर बाद तेज धमाकों को साथ सीमा पार एक बंकर ध्वस्त होता दिख रहा है। इस दौरान 'गुड शॉट' की आवाज भी आ रही है। वहीं दूसरे वीडियो में सिर्फ धमाके और तीसरे में कई बंकर तबाह हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: केंद्र से नहीं मिला फंड, अब सेना खुद के पैसों से खरीदेगी वर्दी, जूते और जरूरी हथियार

बीएसएफ ने पाक को लताड़ा

वहीं दूसरी ओर जम्मू स्थित सीमा सुरक्षा बल की ऑक्ट्राय चौकी पर दोनों देशों के सीमा प्रहरियों के बीच शाम सेक्टर कमांडर स्तर की बातचीत हुई। इस बैठक में सीमा पर शांति और मैत्रीपूर्ण माहौल बनाए रखने के बारे में चर्चा हुई। इस दौरान बीएसएफ ने सीजफायर उल्लंघन को लेकर गहरी नाराजगी जताई। बीएसएफ ने कहा कि अगर पाक की ओर से सीजफायर तोड़ा गया तो भारत भी जवाबी कार्रवाई करेगा।

21 जून को फिर होगी कमांडर स्तर की बैठक

दोनों पक्षों ने उम्मीद जताई है कि सौहाद्रपूर्ण माहौल में हुई इस बातचीत से सीमा पर फायरिंग मुक्त और संघर्ष विराम उल्लंघन मुक्त स्थिति बनाने में मदद मिलेगी। दोनों मुल्क के कमांडरों में सहमति बनी कि वे परस्पर विश्वास बढाने के लिए हर स्तर पर बातचीत जारी रखेंगे और सेक्टर कमांडर स्तर की अगली बातचीत 21 जून को होगी।

2003 में हुआ था संघर्ष विराम समझौता

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों की ने 29 मई को 2003 के संघर्ष विराम समझौते को अक्षरश लागू करने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद पाकिस्तान इस सहमति को दरकिनार कर लगातार सीमा भारी फायरिंग करता रहता है।

4 दिन में 15 ग्रेनेड हमले

पिछले कुछ दिनों से सीमा पर पाक की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। घाटी में पिछले चार दिनों में आतंकी ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए 15 ग्रेनेड हमले किए हैं। शोपियां में सोमवार को पुलिस टीम पर किए गए ग्रेनेड हमले में चार पुलिसकर्मियों और आठ नागरिकों सहित कुल 12 घायल हो गए। पुलिस अधिकारी के अनुसार, ग्रेनेड में सड़क किनारे विस्फोट हो गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक लड़की भी शामिल है जिसकी हालत गंभीर बताई गई है अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि घायलों में स्टेशन स्टाफ ऑफिसर (एसएचओ) गुलजार अहमद और उनका सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।