23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी, फिर भी सरकार ने सर्बिया को किया 90 टन निर्यात

coronavirus से जंग के बीच सामने आई चौंकाने वाली खबर देश में सुरक्षा उपकरणों की कमी के बाद भी हो रहे निर्यात सरकार का कहना- निषिद्ध सूची में नहीं हैं शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 1 Apr 2020, 11:04 AM IST

coronavirus

कोरोना से जंग में डॉक्टरों के पास नहीं पर्याप्त हथियार, फिर भी निर्यात कर रही सरकार

नई दिल्ली। देशभर में लगातार कोरोना वायरस ( Cornavirus in India ) का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1200 के पार पहुंच चुकी है। यही वजह है कि केंद्र सरकार ( Central govt ) के साथ राज्य सरकारें इस जानलेवा वायरस से निपटने के लिए कड़े कदम उठा रही हैं। लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल कोरोनावायरस से जंग के चलते मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले सुरक्षात्मक उपकरणों ( Safety Equipment ) के निर्यात ( Export ) का मामला सामने आया है। ये मामले ऐसे वक्त पर सामने आया है जब भारत खुद इन उपकरणों की किल्लत का सामना कर रहा है। बावजूद इसके इन चीजों को सर्बिया ( Sarbia ) निर्यात किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सरकार का कहना है कि निर्यात की गई वस्तुएं निषिद्ध यानी रोक वाली सूची में शामिल नहीं है।

बीजेपी नेता ने उडाई लॉकडाउन की धज्जियां, फिल्म की शूटिंग करवाने के चलते दर्ज हुई एफआईआर

सर्बिया को भारत ने 90 टन उपकरण भेजे हैं। यह मामला तब सामने आया है जब यूनाइटड नेशनल डेवलपमेंट प्रोग्रोम के सर्बियन विंग ने एक ट्वीट किया। इसके जरिए कोरोनावायरस प्रभावित देशों की उससे जंग में लड़ने में मदद की जा रही है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी होने से इनकार कर दिया है।

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं जब इन उपकरणों के निर्यात की बात सामने आई हो। इससे पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर इन उपकरणों के निर्यात का मामला उठाया था। इसके अलावा एम्स के कुछ डॉक्टरों ने भी कहा था कि यहां पर्याप्त मात्रा उपकरण उपलब्ध नहीं है लेकिन इन सामानों को निर्यात किया जा रहा है।

केरल की कंपनी ने किए निर्यात
दरअसल केरल स्थित एक कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस के खिलाफ दुनियाभर में जारी लड़ाई में सहयोग के लिये सर्जिकल दस्तानों के 35 लाख जोड़े सर्बिया भेजे हैं।

कांग्रेस नेता ने सरकार को लिखा खत, चीन पर केस करने के साथ 22 अरब डॉलर के हर्जाने की रखी मांग

कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के एक प्रवक्ता के मुताबिक 90, 385 किलोग्राम वजन के इन दस्तानों को 7,091 डिब्बों में भरकर बोईंग 747 मालवाहक विमान से सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड भेजा गया है।
प्रवक्ता के मुताबिक निर्यातक कंपनी का नाम सेंट मेरीज रबर्स लिमिटेड है।

आपको बता दें कि सर्बिया में अब तक करीब 500 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं, जबकि सात लोगों की मौत हुई है। सर्बिया में कोरोना वायरस का पहला मामला मार्च के पहले हफ्ते में सामने आया था।

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का मामला लगभग पूरी दुनिया में अपने पैर पसार चुका है। दिसंबर में कोरोना वायरस महामारी के तौर पर सामने आने के बाद 183 देशों और क्षेत्रों में इस वायरस से संक्रमण के लाखों मामले सामने आए हैं, जिनमें से करीब 1 लाख 40 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं।