27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने की मॉरीशस और सेशेल्स की मदद, भेजी जीवन रक्षक दवाएं

मॉरीशस और सेशेल्स को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 5 लाख गोलियों भेजी पहली खेप में 15 टन जीवन रक्षक दवाएं भेजी गईं मॉरीशस सेशेल्स को भारत ने 4 टन जीवन रक्षक दवाओं की पहली खेप भेंट की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 16 Apr 2020, 10:05 AM IST

medicine.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (coronavirus) के कहर को मात देने के लिए केंद्र की देशभर में युद्धस्तर पर मुहिम जारी है। अब इस महामारी से निपटने के लिए भारत ने मॉरीशस (Mauritius) और सेशेल्स (Seychelles) के अनुरोध पर मदद करने का फैसला लिया है। दोनों देशों से अनुरोध प्राप्त होने के बाद भारत सरकार ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) दवा सहित जीवन रक्षक दवाओं का उपहार भेजा है।

इस बारे में पोर्ट लुई स्थित भारतीय उच्चायोग ( Indian High Commission ) ने एक बयान में कहा कि मॉरीशस की उप प्रधानमंत्री लीला देवी एल डूकुन ने दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष कार्गो विमान से यहां बुधवार शाम पहुंची और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन ( Hydroxychloroquine ) की पांच लाख गोलियों की खेप प्राप्त की।

Lockdown: सांड के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 3 हजार लोग, सभी के खिलाफ FIR दर्ज

उच्चायोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोविड-19 ( COVID-19 ) वैश्विक महामारी ( Global Epidemic ) के कारण उत्पन्न अभूतपूर्व मौजूदा कठिन स्थिति को देखते हुए भारत से इसके निर्यात पर प्रतिबंध जारी रहने के बावजूद इसकी यह खेप मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए पहुंचाई गई। बता दें कि मॉरीशस उन देशों में से एक है जिसने कुछ देशों को प्रदान की गई विशेष छूट के तहत इस दवा की आपूर्ति प्राप्त की जो दोनों देशों के बीच अद्वितीय संबंधों को प्रदर्शित करता है।

भारतीय उच्चायोग की ओर से कहा गया है कि यह खेप मॉरीशस के लिए भेजी गई 13 टन आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं ( Life saving Drugs ) का हिस्सा थी। यह आवश्यक दवाओं की पहली खेप है और आने वाले हफ्तों में एक दूसरी खेप आएगी। भारत ने साथ ही कोविड-19 संकट के मद्देनजर सेशेल्स को चार टन आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की पहली खेप भी भेंट की।

Coronavirus : मौलाना साद की बढ़ी मुश्किलें, गैर इरादतन हत्या के मामले में हो सकती है उम्रकैद

सेशेल्स में भारत के उच्चायोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि ये दवाएं सेशेल्स सरकार से अनुरोध के आधार पर खरीदी गई थीं। यह खेप एअर इंडिया के विशेष चार्टर बोइंग 787 की उड़ान से सेशेल्स में लाई गई।

बता दें कि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इससे संक्रमित लोगों की संख्या दुनिया में बढ़कर 20 लाख हो गई है। दुनिया में कोरोना वायरस ने अब तक 1.27 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। राहत की बात यह भी है कि दुनिया भर में अब तक कोरोना नाम की इस महामारी से 4,86,821 लोग ठीक भी हो चुके हैं। कोरना ने अब तक दुनिया के 20 लाख से अधिक लोगों को चपेट में ले लिया है, जबकि 1 लाख 26 हजार से ज्यादा अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में भी लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।