एक रिपोर्ट के मुताबिक, केन्द्र सरकार ( Central Government ) द्वारा सशस्त्र बलों को दी गई खरीददारी की इमरजेंसी शक्तियों के तहत हैमर मिसाइल ( HAMMER Missile ) का आदेश दिया जा रहा है। यहां आपको बता दें कि हैमर मिसाइल ( HAMMER Missile ) में तकरीबन 60-70 किलोमीटर तक के लक्ष्य पर मार करने की क्षमता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि छोटे से नोटिस पर फ्रांसीसी अधिकारियों ( Francis Officer ) ने हैमर मिसाइल की आपूर्ति करने पर सहमति जता दी है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ अन्य ग्राहकों के लिए मौजूद स्टॉक में से यह मिसाइल ( Missile ) भारत को दिया जाएगा। यहां आपको बता दें कि हैमर मिसाइल ( HAMMER Missile ) को फ्रांसीसी वायु सेना ( Francis Air Force ) और नौसेना के लिए तैयार किया गया था। बताया जा रहा है कि हैमर मिसाइल पहाड़ी स्थानों सहित किसी भी प्रकार के इलाके में किसी भी बंकर या कठोर को ढूंढ निकालकर उन पर हमला कर सकता है। फिलहाल, वायुसेना के प्रवक्ता ( Air Force Spokesperson ) ने इस मामले में कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है।