वाशिंगटन। चीन के साथ जारी तनाव के बीच अमरीका भारत के साथ अपनी सैन्य भागीदारी ( India-US Military Relations ) को दमदार करने पर की पूर तैयारी में जुटा है। अमरीकी सीनेट में इसे लेकर एक बिल ( america ndaa bill ) पेश किया गया है, जिसे मंजूरी मिलने पर अमरीका, भारत को अपनी पांचवीं पीढ़ी के F-22 और F-35 जैसे एडवांस्ड फाइटर जेट्स ( Fifth Generation F-22 and F-35 Fighter Jets ) दे सकता है। फिलहाल अमरीका के साथ अच्छे संबंधों वाले इजरायल, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे गिने-चुने देशों के पास ही ये फाइटर जेट उपलब्ध हैं।