27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय सेना की मेडिकल टीम पहुंची कुवैत,  कोरोना नियंत्रण में करेगी मदद

सेना की टीम में 8 मेडिकल ऑफिसर और 7 पैरामेडिकल स्टाफ शामिल कोरोना नियंत्रण के लिए कुवैत ने भारत से सहयोग की इच्छा जताई थी इससे पहले सेना की टीम ने मालदीव के लोगों की मदद की थी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 15 Apr 2020, 4:44 PM IST

f83c3ca5-66da-47ba-b811-63f6c776c606.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (coronavirus) से पार पाने के लिए भारत सरकार न केवल अपने देश में युद्धस्तर पर कार्रवाई में जुटी है बल्कि मित्र देशों की हर स्तर पर सहायता करने के लिए भी तैयार है। इस तरह के एक मामले में मित्र देश कुवैत सरकार की ओर से सहयोग का अनुरोध आने के बाद भारतीय सेना के 8 मेडिकल ऑफिसर और 7 पैरामेडिकल स्टाफ को कुवैत में कोरोना नियंत्रण के लिए भेजा गया है।

इससे पहले नेपाल को भी दवाइयों और कोरोना के इलाज में काम में आने वाले उपकरणों की खेप भेजी गई है। इसके अलावा दूसरे पड़ोसी देशों को किसी जरूरत के समय तुरंत सहायता देने के लिए सेना की मेडिकल टीमों को तैयार रखा गया है।

सेना की इन टीमों में कोरोना के इलाज के लिए प्रशिक्षित डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा जरूरी दवाइयां, मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर और दूसरे जरूरी उपकरण हैं। सेना की टीमों को श्रीलंका, बांगलादेश, भूटान और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में मदद पहुंचाने के लिए स्टैंड बाय पर रखा गया है।

बता दें कि इससे पहले 13 मार्च से 21 मार्च तक सेना की मेडिकल टीम ने मालदीव में रह कर वहां की सरकार को कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार होने में मदद दी थी। इस टीम में 5 डॉक्टर, 2 नर्सिंग ऑफिसर और 7 पैरामेडिकल स्टाफ थे।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग