
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के झज्जर कोटली इलाके सेना और पुलिस ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए सर्च आॅपरेशन शुरू किया है। ऑपरेशन में ड्रोन व हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। आपको बता दें कि बुधवार को आतंकियों ने झज्जर कोटली इलाके में आतंकी संगठन जैश के तीन आतंकियों ने बुधवार की सुबह जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों पर हमला बोल दिया था। हालांकि इस हमले में कोई जवान घायल नहीं था, लेकिन आतंकियों ने सेरीकल्चर विभाग के एक माली गणेश दास को गोली मार दी थी। वहीं, जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों के क्षेत्र में छिपे होने की खुफिया खबर मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष ऑपरेशंस समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के जवानों सहित सुरक्षाबलों ने अरामपोरा क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया।