इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा जर्मनी, स्पेन जैसे यूरोप के कुछ देशों के अलावा इंडोनेशिया, यूएई, इजरायल, ब्राजील ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की मांग भारत से किया है और निर्यात से प्रतिबंध हटाने की मांग की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद कहा की उन्होंने भारत से अनुरोध किया है की अमेरिका ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन खरीद का जो ऑर्डर दिया है, भारत उसका निर्यात अमेरिका को करे। इसके अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति ने भी ट्वीट के जरिये जानकारी दी है की भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के लिये अनुरोध किया गया है।