2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

..तो बदल जाएगा IRCTC का नाम, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मांगे सुझाव

IRCTC का नाम बदलता है तो यह पहली बार होगा। इससे पहले आज तक इसका नाम बदलने को लेकर कभी कोई प्रस्ताव नहीं मांगा गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 8 Sep 2018, 7:07 PM IST

irctc

..तो बदल जाएगा IRCTC का नाम, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मांगे सुझाव

नई दिल्ली: एक महान दार्शनिक ने कहा था कि नाम में क्या रखा है। लेकिन मोदी सरकार में नाम में ही बहुत कुछ रखा है। कई स्टेशनों के नाम बदलने के बाद अब इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन भी अब दूसरे नाम से जाना जाएगा। अगले दो से तीन महीनों में IRCTC को नए नाम से जाना जाएगा। रेल मंत्रालय ने नाम बदलने का फैसला किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रालय से कुछ बेहतर नाम सुझाने की अपील की है।

लंबा होने के चलते बदला जाएगा नाम

सूत्रों के अनुसार उन्होंने मंत्रालय से कहा है IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) नाम बहुत पुराना है और इसे याद रखने में कई लोगों को दिक्कत भी होती है। इसलिए कोई आसान और आकर्षक नाम इस्तेमाल में लाया जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेल मंत्री के आग्रह पर मंत्रालय ने अभी तक कुछ नाम भी सुझाए हैं। जिन्हें लेकर अंतिम फैसला रेल मंत्री को ही लेना है। गौरतलब है कि IRCTC का नाम बदलने के पीछे इंटरनेट ब्राउंसिंग को बड़ी वजह माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पीयूष गोयल ने कहा कि यह नाम काफी लंबा होने के नाते लोग इसे इंटरनेट पर ब्राउज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सरकार इसका नाम बदलने पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि IRCTC को लेकर मोदी सरकार पहले भी कई तरह के फैसले लेते रही है। इससे पहले IRCTC को शेयर बाजार में लिस्ट करने की योजना बनाई थी पर बाद में इसे टाल दिया गया था।

पहली बार बदला जाएगा नाम
सूत्रों के मुताबिक अगर IRCTC के नाम में बदलाव किया जाता है तो यह पहली बार होगा। इससे पहले आज तक इसका नाम बदलने को लेकर कभी कोई प्रस्ताव नहीं मांगा गया था। रेलवे से जुड़े सूत्रों के अनुसार अब सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो अगले दो महीने में IRCTC को नया नाम मिल जाएगा ।