10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे आवंटन घोटाला मामले में तेजस्वी और राबड़ी को मिली जमानत, बीजेपी बोली जरूर मिलेगी सजा

लालू के परिवार को बड़ी रहात, आईआरसीटीसी घोटला मामले में पटियाला कोर्ट ने तेजस्वी और राबड़ी देवी को दी जमानत।

2 min read
Google source verification
rabri

IRCTC घोटाला: पटियाला हाउस कोर्ट पेश होंगे तेजस्वी और राबड़ी, जेल या बेल पर फैसला आज

नई दिल्ली। बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार के लिए राहत की खबर आई है। रेलवे आवंटन घोटाला मामले में पटियाला कोर्ट ने बिहरा की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को जमानत दे दी है। इससे पहले दोनों शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए। आईआरसीटीसी मामले में अदालत ने लालू यादव को उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों को 31 अगस्त को अदालत में पेश होने के लिए समन भेजा था। आपको बता दें कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को जमानत दे दी है।

उधर..इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया सामने आई है। पटियाला कोर्ट की ओर राबड़ी और तेजस्वी यादव को जमानत दिए जाने के बाद उन्होंने कहा है कि देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। राबड़ी और तेजस्वी को सजा जरूर मिलेगी।

जम्मू-कश्मीरः आर्टिकल 35A पर सुप्रीम सुनवाई आज, घाटी में बंद का दूसरा दिन

आपको बता दें कि राबड़ी देवी रेलवे होटल आवंटन घोटाले और बेनामी संपत्ति के मामले में ईडी की रडार पर हैं। ईडी अधिकारियों की एक टीम पटना में एजेंसी के कार्यालय में ही राबड़ी से पूछताछ करेगी। राबड़ी देवी अब तक पूछताछ के लिए आगे नहीं आई हैं, हालांकि ईडी ने पहले उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से 13 नवंबर और 10 अक्टूबर को दो बार पूछताछ की थी।

चीन की चेतावनी के बाद अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ का खतरा, यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

पार्टी का हर नेता यही जानना चाहते है कि तेजस्वी यादव को कोर्ट से बेल मिलेगा या जेल जाना होगा? यह एक ऐसा मामला है जिसमें तेजस्वी यादव पहली बार कोर्ट में एक आरोपी के रूप में पेश होंगे। हालांकि समर्थकों का कहना है कि इस मामले में जहां राबड़ी देवी और पार्टी सांसद प्रेम गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता को महिला होने के आधार पर जमानत मिलने की संभावना अधिक है।

आपको बता दें ये मामला 2006 में रांची और पुरी में दो आईआरसीटीसी होटलों के अनुबंधों के आवंटन में कथित अनियमितताओं से संबंधित है, जिसमें आरोप है कि रेल मंत्री रहते लालू ने एक निजी कंपनी द्वारा पटना में एक महत्वपूर्ण जगह पर तीन एकड़ का व्यावसायिक प्लॉट बतौर रिश्वत लिया था।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग