4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय सेना ने पकड़े दो आतंकी, पाकिस्तान के खिलाफ आतंक फैलाने के पुख्ता सबूत

जम्मू और कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश में पाकिस्तान: सेना भारत में दहशत फैलाने की साजिश रच रहा पाकिस्तान सेना का दावा हमारे पास पुख्ता सबूत

less than 1 minute read
Google source verification
66.jpg

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। यही वजह है कि वो लगातार भारत में दहशत फैलाने की कोशिश में जुटा है। इस बीच घाटी से बड़ी खबर सामने आई है। सेना ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकी कश्मीर में ड्रायफ्रूट बेचने के बहाने दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे।

खास बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सेना ने एक प्रेसवार्ता भी की। चिनार सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने कहा कि घाटी में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। हमने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पकड़े गए आतंकी का वीडियो भी जारी किया गया।

सेना ने दावा किया है पाकिस्तान लगातार भारत में घुसपैठ की कोशिश में जुटा है। हालांकि भारती सेना उसकी हर हरकत पर नजर जमाए हुए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के पास से पुख्ता सबूत भी मिले हैं कि ये पाकिस्तान के कहने पर भारत में दहशत फैलाने की कोशिश में जुटे हैं।