30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir: Pulwama मुठभेड़ में Hizbul Mujahideen के टॉप कमांडर Azad LalHari ढेर

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा एनकाउंटर (Pulwama Encounter) में भारतीय सेना (Indian Army) को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) के टॉप कमांडर आजाद ललहारी (Azad LalHari) को ढेर कर दिया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 12 Aug 2020, 6:08 PM IST

Jammu Kashmir: Hizbul Mujahideen Top commander Azad LalHari Killed in Pulwama Encounter

पुलवामा एनकाउंटर में हिजबुर कमांडर का सफाया।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में आज एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना (Indian Army) ने एक आतंकी को मारा गिराया। जबकि, एक जवान भी शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी की पहचान हिज्बुल मुजाहिदीन ( Hizbul Mujahideen ) के टॉप कमांडर आजाद ललहरी ( Azad LalHari ) के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने मौके से काफी हथियार (Arms) भी बरामद किए हैं।

एनकाउंटर में हिजबुल का टॉप कमांडर ढेर

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना मिली थी कि पुलवामा ( Encounter in Pulwama) के कमरजीपोरा स्थित एक बाग में आतंकी छिपे हैं। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की एक टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया गया। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सुरक्षाबल की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस मुठभेड़ (Encounter) में जहां एक आतंकी को मारा गिराया गया। वहीं, दो भारतीय जवानों को भी गोली। इलाज के दौरान एक जवान शहीद हो गया। जबकि, एक जवान का इलाज अभी चल रहा है। बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर आजाद ललहरी ( Hizbul Mujahideen Top commander Azad LalHari Killed in Encounter ) के रूप में की गई है। ललहरी मूलरूप से पुलवामा (Pulwama) का ही रहने वाला था।

घटनास्थल से हथियार भी बरामद

सुरक्षबलों ने मुठभेड़ स्थल से AK-47, ग्रेनेड ( Grenade ) के साथ-साथ काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। वहीं, शव को पोस्टमार्टम ( Postmartam ) के लिए भेज दिया गया है। जबकि, हथियारों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन ( Search Operation ) जारी है। गौरतलब है कि घाटी मे लगातार आतंकी गतिविधि बढ़ता ही जा रहा है। लॉकडाउन ( Lockdown) के दौरान 100 से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं। वहीं, कई कुछ जवान बी शहीद हुए हैं। इसके अलावा आतंकियों ने कुछ स्थानीयों को भी अपना निशाना बनाया है। हाल ही में शोपियों (Encounter in Shopian) में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। हालांकि, इस मुठभेड को लेकर कई सवाल बी उठ रहे हैं। सेना की ओर से एनकाउंटर की जांच की जा रही है।