न्यूज एजेंसी के मुताबिक 14 अगस्त को की दोपहर कुछ युवाओं को समूह लाल चौक पर तिंरगा लेकर पहुंचा। ये लोग क्लॉक टावर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जब युवाओं को समूह तिंरगा फहरा रहा था, तभी स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें रोकने लगे। खबर मिलते भारी तादात में सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंच कर हस्ताक्षेप कर मामले को सुलझाने लगे। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाई और लोगों को वहां खदेड़ दिया और झंडा फहराने की कोशिश कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया।