
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार देर शाम आतंकी हमला हुआ। इसमें चार जवान घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सर्च ऑपरेशन अभी तक जारी है। जानकारी के अनुसार- आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस के काफिले को निशाना बनाया है।
गौर हो, केंद्र सरकार ने जब से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई है, पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वे लगातार नापाक हरकतें कर रहा है। कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने भी इनपुट दिया है कि 40 से 50 आतंकी घाटी में घुसपैठ की कोशिश में हैं।
इससे पहले खुफिया एजेंसियों ने बिहार में दिवाली से पहले आतंकी हमले का इनपुट दिया था। जिसे देखते हुए भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। साथ ही रेलवे पुलिस और सभी सुरक्षा और खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार- इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने बिहार में इस्लामिक आतंकी संगठनों की ओर से सार्वजनिक स्थानों के अलावा सुरक्षा बलों और उनसे जुड़े संस्थानों और कार्यालयों पर हमले की आंशका व्यक्त की थी। इस सूचना के बाद राज्य के कम से कम 15 जिलों में पुलिस, सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया था। सुरक्षा बलों के कार्यालयों, कैंपों पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी।
Updated on:
27 Oct 2019, 8:18 AM IST
Published on:
26 Oct 2019, 8:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.