23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा के जंगलों में सेना से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, इंटरनेट और शिक्षण संस्थान बंद

कुपवाड़ा के जंगलों में चल रही मुठभेड़ सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। इलाके में सेना का ऑपरेशन अब भी जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 10:00 AM IST

jammu

जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा के जंगलों में सेना से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, इंटरनेट और शिक्षण संस्थान बंद

नई दिल्ली। जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी घटनाएं लगातार जारी हैं। इसी बीच कुपवाड़ा के जंगल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे की जानकारी मिली है। बिगड़ते हालातों को देखते हुए फिलहाल प्रशासन ने कुपवाड़ा जिला में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी हैं। आज सभी शिक्षण संस्थानों को भी बंद कर दिया गया है।
उधर, कश्मीर में बुधवार को अलगाववादियों का बंद दोपहर बाद तक शांत रहा, लेकिन दिन ढलने के साथ ही राष्ट्रविरोधी तत्व हिंसा और आगजनी पर उतर आए। उन्हें खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों को भी बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। सबसे ज्यादा हिंसा जिला कुपवाड़ा व श्रीनगर में हुई।

दिल्ली-एनसीआर में आज से लौटेगा मानसून, जोरदार बारिश के साथ 13 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं

सुरक्षा के लिहाज से इंटरनेट सेवा बंद

हालात को देखते हुए प्रशासन ने जिला कुपवाड़ा में इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दी है। यही नहीं 12 जुलाई गुरुवार को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि शोपियां में मंगलवार को मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने और उसके बाद भड़की हिंसा में एक अन्य युवक की मौत के खिलाफ अलगाववादियों के साझा संगठन ने बुधवार को पूरी वादी में बंद की अपील की थी। इसका असर सुबह से पूरी वादी में देखने को मिला।

बुराड़ी केसः टूट गई थी कुछ लोगों की गर्दनें, अब नारायणी देवी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट उठा सकती है रहस्य से पर्दा

मुठभेड़ में एक सिपाही मुकुल मीणा भी शहीद

कुपवाड़ा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। जंगल में छिपे आतंकियों को पकड़ने को लेकर शुरू हुए ऑपरेशन में मुठभेड़ हो गई, जिसमें 3 पारा रेजिमेंट के सिपाही मुकुल मीणा शहीद हो गए। इलाके में सेना का ऑपरेशन जारी है।