6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने दी शुभकामनाएं

रविवार रात से ही मथुरा, वृंदावन, वाराणसी समेत देश के कई बड़े मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।

1 minute read
Google source verification
Lord

देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। जनमाष्टमी यानी श्रीकृष्ण के जन्म के उत्सव की पूरे देश में धूम है। नंद के लाल और ब्रजवासियों के प्राण प्रिय भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी देश में बखूबी देखी जा सकती है। घर हो या मंदिर सभी जगह श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह है। बता दें कि इस बार श्रीकृष्‍ण की 5245वीं जयंती है। मान्‍यता है कि भगवान श्रीकृष्‍ण का जन्‍म भाद्रपद यानी कि भादो माह की कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी को हुआ था। वहीं पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने जनमाष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।

‘कान्हा’ जैसा पति पाने के लिए जनमाष्टमी तक करें इस मंत्र का जाप, क्षणभर में पूरी होगी मनोकामना

मंदिरों में छाई रौनक

सुबह से ही देशभर के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिरों में अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। रविवार रात से ही मथुरा, वृंदावन, वाराणसी समेत देश के कई बड़े मंदिरों में लोग जाने शुरू हो गए थे। भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया है।

पूरे देश में नंदलाल के जन्मदिन की धूम
वहीं मुंबई में दही हांडी को लेकर भी काफी दीवानगी देखने को मिल रही है। गोविंदाओं की टोलियां हांडी फोड़ने के लिए सुबह से तैयार हो रही हैं। बता दें कि इस बार लड़की महिलाओं की टोलियां भी खूभ मशहूर हो रही हैं। पिछले कुछ सालों में लड़कियों, महिलाओं की भागीदारी गीत गाने से बढ़कर बाकायदा मटकी फोड़ने में दिखाई देने लगी है। दही हांडी के सबसे ज्यादा रंग मुंबई में बिखरे दिखाई देते हैं।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
जनमाष्टमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने लिखा, "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. जय श्रीकृष्ण!''

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग