नई दिल्ली। झारखंड में बड़े हादसे की खबर है। यहां के आसनसोल डिवीजन क्षेत्र के जसीडीह स्टेशन पर बैद्यनाथधाम-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, ६३१५४ पैसेंजर ट्रेन बैधनाथधाम स्टेशन से सुबह 9:33 में खुली और 9:50 में जसीडीह स्टेशन पर पहुंची। लेकिन जैसे इसे रोकने की कोशिश की गई। ब्रेक ही नहीं लगे और इसके कारण ट्रेन का अगला हिस्सा सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए 15 फीट बाहर निकल गया। ट्रेन में लगभग 70 यात्री सवार थे।