31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, अभी तक 13.30 फीसदी वोटिंग

20 विधानसभा सीटों पर सुबह से जारी है मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है मतदान 23 दिसंबर को आएंगे चुनाव नतीजे रघुवर, सरयू समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 7 Dec 2019, 11:48 AM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, रघुवर, सरयू समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, रघुवर, सरयू समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे दोपहर 3 बजे तक होगा। वहीं दो विधानसभा सीटों, जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम में यह शाम 5 बजे चलेगा । 20 विधानसभा सीटों के लिए कुल 260 उम्मीदवार हैं जिनकी किस्मत का फैसला 48,25,038 मतदाताओं द्वारा किया जाएगा, जिसमें 23,93,437 महिलाएं और 90 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

मुख्यमंत्री रघुवर दास, सरयू राय समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर हैं। सुबह 9 बजे तक 13. 30 फीसदी वोटिंग हुई।

ये भी पढ़ें:उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के पिता का बयान, हैदराबाद की तरह आरोपियों का हो एनकाउंटर, या फिर फांसी हो

ये भी पढ़ें: गैंगरेप पीड़िता के आखिरी शब्द, मैं जीना चाहती हूं और दोषियों को फांसी पर लटकते देखना चाहती हूं

कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही वोटिंग

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान 6,066 मतदान केंद्रों में हो रहा है। जिनमें से 1,016 शहरी क्षेत्रों में और बाकी ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दूसरे चरण में 40,000 से अधिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे हैं। मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वह पूर्व कैबिनेट सहयोगी सरयू राय और कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

इस चरण में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, शहरी विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व कैबिनेट मंत्री सरयू राय और राज्य भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी चुनाव लड़ रहे हैं। जेल में बंद नक्सली कमांडर कुंदन पाहन तमाड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।