
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के पिता का बयान, हैदराबाद की तरह आरोपियों का एनकाउंटर हो, या फिर फांसी हो
नई दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने आखिरी सांस ली। शुक्रवार रात 11: 40 मिनट पर पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पीड़िता की मौत के बाद उसके पिता ने कहा कि हैदराबाद घटना की तरह आरोपियों का एनकाउंटर हो, या फिर जल्द से जल्द फांसी हो। उन्होंने कहा कि हमें पैसों की जरूरत नहीं है, बल्कि जल्द से जल्द न्याय मिले। जिससे बेटी की आत्मा को शांति मिल सके।
आरोपियों ने परिवार पर दबाव बनाया
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी दी। पी़ड़िता के पिता ने कहा कि आरोपियों ने मेरी बेटी के साथ हैवानियत कर पूरे परिवार को डाराया और धमकाया । आरोपियों ने भी मेरे परिवार के साथ मारपीट की। मैं सिर्फ चाहता हूं कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।
ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि उन्नाव में गुरुवार को सुबह पांच लोगों ने गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जला दिया था। लेकिन पीड़िता ने करीब 1 किमी दूर दौड़कर एक घर के पास पहुंची और खुद ही पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पीड़िता 95 फीसदी जल चुकी थी। बेहतर इलाज के लिए लखनऊ से उसे दिल्ली लाया गया। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन शुक्रवार की देर रात वह जिंदगी की जंग हार गई।
आईजी (लॉ ऐंड ऑर्डर) प्रवीण कुमार के मुताबिक पीड़िता को जलाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें से 2 ने पिछले साल पीड़ित के साथ रेप किया था. उस वक्त उनमें से एक को गिरफ्तार किया गया था जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था
Updated on:
8 Dec 2019, 7:37 AM IST
Published on:
7 Dec 2019, 9:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.