गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया, "मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दें।" उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की और कहा, "यह हम सबकी नाकामी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं, लेकिन यह उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून-व्यवस्था को भी दिखाता है।"