वहीं, सेना में ही नौकरी करने वाले औरंगजेब के भाई मोहम्मद कासिम का कहना है कि भाई की मौत के लिए आतंकवादी नहीं बल्कि वो लोग जिम्मेदार हैं जो आतंकी संगठनों को यह करने का आदेश देते हैैं। आलम यह है कि सेना की चेतावनी और कार्रवाई के बावजूद भी आतंकवादी बेखौफ हैं। वहीं, औरंगजेब के पिता ने भी अपने बेटे की मौत का बदला लेने की चेतावनी दी थी।