नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) को लेकर रविवार शाम लेकर रात तक हिंसक प्रदर्शन जारी है। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ( JMIU ) के छात्रों के समर्थन में तो जेएनयू के छात्रों ने पूरी रात उग्र प्रदर्शन करते रहे। इस बीच जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बाद बिगड़े माहौल को देखते हुए दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने कालकाजी पुलिस स्टेशन के एसएचओ को निर्देश दिया कि वो जामिया मिलिया के हिरासत में लिए गए छात्रों को तत्काल प्रभाव से रिहा करें।