जेएनयू छात्रों का कहना है कि सचिव अमित खरे की अपील को मानते हुए उन्होंने सेमेस्टर फीस भरने का फैसला किया है। उनका कहना है, "हमने तो पहला कदम बढ़ा दिया, अब बारी जेएनयू प्रशासन की है। हमने जैसे मानव संसाधन मंत्रालय पर भरोसा किया है, वैसे ही प्रशासन को अपनी ओर से एक कदम आगे बढ़ाकर हमारी मांगें माननी चाहिए।"