आपको बता दें कि जस्टिस गोयल अपने कई फैसलों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं, या कहें कि उनके द्वारा सुनाए गए फैसले काफी सुर्खियों में रहे हैं। जस्टिस गोयल का नाम तब चर्चा में आया था जब उन्होंने और उदित यू ललित की बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामलों में अब खुले मन से सोचने की जरूरत है। अगर किसी मामले में गिरफ्तारी के अगले दिन ही जमानत दी जा सकती है तो उसे अग्रिम जमानत क्यों नहीं दी जा सकती ? इसके अलावा इसी बेंच ने जुलाई 2017 में एक फैसला सुनाते हुए दहेज निरोधक क़ानून के दुरूपयोग पर भी चिंता जाहिर की थी और कहा था कि आरोपों की पुष्टि के बगैर कोई गिरफ्तारी नहीं की जानी चाहिए।