
नई दिल्ली। बुधवार को अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन चेन्नई के राजाजी हॉल पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का दर्शन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि करुणानिधि के निधन से तमिल राजनीति के एक युग का अंत हो गया। यह हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई करना मुश्किल होगा।
आपको बता दें कि 28 जुलाई को करुणानिधि को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। जहां सात अगस्त को उनकी मौत हो गई। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि करुणानिधि की उम्र के हिसाब से उनके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।