11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक : अब धर्मगुरु राजशेखर नंदा स्वामी रोकेंगे लव जिहाद, बनाई हिंदू टास्‍क फोर्स

कर्नाटक के मेंगलूरु के वज्रदेही मठ के संस्थापक धर्मगुरु राजशेखर नंदा स्वामी ले कथित 'लव जिहाद' को रोकने के लिए हिन्दू टास्क फोर्स नामक संस्‍था बनाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 27 Jun 2018, 9:44 AM IST

hindu task force

कर्नाटक : अब धर्मगुरु राजशेखर नंदा स्वामी रोकेंगे लव जिहाद, बनाई हिंदू टास्‍क फोर्स

मेंगलूरु : कर्नाटक राज्‍य से धार्मिक आधार पर हेट क्राइम की खबरें अक्‍सर आती रहती है। धार्मिक रूप से यह राज्‍य काफी संवेदनशील है। यहां कथित 'लव जिहाद' को लेकर काफी हो-हल्‍ला मचता रहता है। कुछ असामाजिक तत्‍व इसको लेकर काफी हंगामा भी करते रहे हैं और पकड़ गए हैं। अब कर्नाटक के मेंगलूरु में एक मठ के धर्म गुरु ने कथित 'लव जिहाद' को रोकने के लिए एक संस्‍था बनाई है। इसका नाम रखा है हिन्दू टास्क फोर्स। यह संस्‍था मेंगलूरु के वज्रदेही मठ के संस्थापक राजशेखर नंदा स्वामी ने बनाई है। राज्‍य में इसका काफी विरोध हो रहा है।

कर रहे हैं जोर-शोर से प्रचार-प्रसार
राजशेखर नंदा स्वामी ने हिन्दू टास्क फोर्स का प्रचार-प्रसार करने के लिए ढेर सारे पोस्टर्स-बैनर्स आदि भी तैयार करवा लिए हैं। इन पोस्‍टर्स-बैनर्स में यह दावा किया गया है कि यह संस्था आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर अपने विशिष्‍ट प्रयासों के जरिये वैदिक वर्ण आधारित समाज बनाएगी। संस्था का कहना है कि उसका मकसद 'लव जेहाद' के साथ-साथ 'लैंड जेहाद' भी रोकना है।

पहले भी ऐसे कई मामले आए हैं सामने
बता दें कि मेंगलूरु और इसके आसपास के इलाके में पहले भी कथित 'लव जेहाद' के मामले आते रहे हैं और इस पर जमकर विवाद भी हुए हैं। इस इलाके में 2009 में हुई घटना तो आज तक सबके जेहन में बनी हुई है, जब एक पब में कथित लव जिहाद के नाम पर लड़के-लड़कियों के साथ मारपीट की गई थी। इस घटना की तस्वीर अब तक सोशल मीडिया पर घूम रही है और लोगों को याद है। इस घटना में श्रीराम सेना का नाम उछला था।

डरे हुए हैं लोग
यही वजह है कि अब एक और नए संगठन के उदय से लोग डरे हुए हैं। ऐसे संगठनों को लेकर लोगों के मन में आशंका होना स्‍वाभाविक है।राजशेखर नंदा स्वामी के इस कदम का कुछ जागरूक लोग और बुद्धिजीवी संगठन जमकर जमकर विरोध कर रहे हैं। इस पर विवाद भी शुरू हो गया है। काफी लोग संस्था के विरोध में खड़े हो गए हैं।