2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISIS के बारे में चौंकाने वाला खुलासा, घाटी में युवाओं को ‘लोन वुल्फ’ अटैक के लिए किया जा रहा तैयार

कश्मीर में ISIS के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 24 Jun 2018, 1:40 PM IST

isis

ISIS के बारे में चौंकाने वाला खुलासा, घाटी में युवाओं को 'लोन वुल्फ' अटैक के लिए किया जा रहा तैयार

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सरकार गिरने के बाद से माहौल काफी बगड़ने लगा है। इसकी कड़ी में खुफिया तंत्र ने घाटी के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। खुफिया तंत्र के मुताबिक, कश्मीर में दुनिया के खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस की मौजूदगी का हैरान करने वाला प्रमाण मिला है। बताया जा रहा है कि घाटी में सोशल साइट टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से आईएसआईएस के विचारों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

खुफिया सूत्रों ने खुलासा किया है कि कश्मीर घाटी में Willayah Kashmir नामक एक टेलीग्राम ग्रुप चलाया जा रहा है। यह ग्रुप घाटी के युवाओं को ISIS से जुड़ा कंटेंट मुहैया कराता है। इस ग्रुप में करीब 233 लोग जुड़े हुए हैं। खुफिया एजेंसी की साइबर विंग ने इस ग्रुप को इंटरसेप्ट किया है। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप के हैंडलर्स ISIS के स्वयंभू कमांडर हैं और वो कश्मीर घाटी के युवाओं को 'लोन वुल्फ' अटैक करने के लिए बरगला रहे हैं। एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि ISIS के कुछ आका इस टेलीग्राम ग्रुप के जरिए कश्मीर के युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहे हैं। साथ ही घाटी के युवाओं को विस्फोटक बनाने की
जानकारी भी शेयर कर रहे हैं।

ऐसे दी जाती है ग्रुप के लोगों को जानकारी

खुफिया एजेंसी के मुताबिक, ग्रुप में सभी जानकारियां कोडवर्ड के जरिए शेयर की जाती है। ग्रुप के आका सुरक्षा और जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए VeraCript में कुछ जानकारी भेजते हैं, जो कोडवर्ड में रहती हैं। जिसके कारण यह जानकारी ग्रुप से जुड़े व्यक्ति ही केवल पढ़ सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले खुफिया एजेंसियों को घाटी में एक ऐसे महिला ग्रुप का पता लगा, जो आतंकी संगठन आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार कर रहा है। खुफिया एजेंसी ने गृह मंत्रालय को इस बारे में आगाह किया है। खुफिया रिपोर्ट में बताया गया है कि दौलत-उल इस्लाम नाम से कश्मीर घाटी में महिलाओं का यह ग्रुप सक्रिय है। खुलासा हुआ है कि ग्रुप की सदस्य महिलाएं घाटी के अलग-अलग इलाकों में आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार करती हैं। इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है और जवानों को और एक्टिव किया जा रहा है।