5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर: श्रीनगर से खूंखार महिला आतंकी गिरफ्तार, लश्कर और हिज्बुल में रही सक्रिय

श्रीनगर के नौगाम रेलवे स्टेशन से शनिवार को एक महिला आतंकी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां महिला से पूछताछ कर रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 18 Nov 2018, 9:42 AM IST

Kashmir

कश्मीर: श्रीनगर से खूंखार महिला आतंकी गिरफ्तार, लश्कर और हिज्बुल में रही सक्रिय

नई दिल्ली। श्रीनगर के नौगाम रेलवे स्टेशन से शनिवार को एक महिला आतंकी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां महिला से पूछताछ कर रही हैं। वहीं, पुलिस महिला के बारे में अभी कोई जानकारी देने से इनकार कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में आई महिला आतंकी की की पहचान शाजिया निवासी उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नायदखाई गांव के रूप में हुई है। शाजिया पिछले एक साल से आतंकी संगठन हिज्बुल और लश्कर में सक्रिय है। आपको बता दें कि इससे पहले एके 47 राइफल के साथ उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

गुजरात: सुरेंद्रनगर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार महिला आतंकी को अत्याधुनिक हथियार चलाने का पूरा प्रशिक्षण प्राप्त है। बताया जा रहा है कि पुलिस को यह सूचना मिली थी महिला आतंकी एक अन्य ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के साथ ट्रेन से दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जा रही है। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर नौगाम स्टेशन पर फिल्डिंग लगा दी। जैसे ही महिला स्टेशन पर पहुंचती, तभी वहां मौजूद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस ने श्रीनगर के ही लावेपोरा इलाके से महिला ओजीडब्ल्यू अनिशा को 10 ग्रेनेड व एके राइफल की 36 बुलेट के साथ गिरफ्तार किया था। पुलवामा निवासी अनिशा गोला बारूद और हथियारों की खेप लेकर कुपवाड़ा से दक्षिणी कश्मीर की ओर जा रही थी।

पुणे से मुंबई के 3-4 घंटे के सफर को 25 मिनट में पूरा करेगी हाइपरलूप, महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाया कदम

वहीं, जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद रेबन गांव को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने कहा कि इस अभियान में दो आतंकवादी ढेर हो गए। लोगों से मुठभेड़ स्थल के पास नहीं जाने की सलाह दी गई क्योंकि इस दौरान विस्फोट होने की भी संभावना है।