
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बाढ़ से पीड़ित केरल को अतिरिक्त 89,540 टन अनाज भेजने का फैसला किया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) योजना के तहत केरल को प्रति माह 1,18,000 टन अनाज मिलता है लेकिन इसमें पूरी आबादी शामिल नहीं होती है। केंद्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने मंगलवार को कहा कि हम राज्य में हर व्यक्ति तक अनाज पहुंचना चाहते हैं। इसलिए, हम अतिरिक्त 89,540 टन अनाज भेज रहे हैं। इसके अलावा, हमने 100 टन दाल भेजी है, अब रोजाना 80 टन की आपूर्ति की जा रही है।