वहीं, जल संसाधन की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ दिनों के भीतर देश के प्रमुख जलाशयों में पानी का स्तर में चार प्रतिशत तक बढ़ गया है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को जारी हुई, जिसमें कहा गया कि 16 अगस्त, 2018 को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के 91 प्रमुख जलाशयों में 84.743 बीसीएम (अरब घन मीटर) जल इकठठा हुआ। यह इन जलाशयों में जल संग्रहण की क्षमता 52 प्रतिशत हो गई है। इन इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर पीएम मोदी सुबह 09:25 बजे वापस लौटकर राज्य के मुख्यमंत्री और अधिकारियों से बैठक करेंगे। पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा था कि वो केरल में हालात का जायजा लेने के लिए रवाना हो रहे हैं। जबकि पीएम मोदी से पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह और पर्यटन मंत्री केजी अल्फोंस ने साथ—साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया किया था।