
चौधरी चरण सिंह की समाधि पर फूल चढ़ाकर अन्नदातों का आंदोलन खत्म, टिकैत बोले- किसान विरोधी है सरकार
नई दिल्ली। किसानों की क्रांति पदयात्रा खत्म हो गई है। दिल्ली पहुंचकर की किसानों का आंदोलन खत्म हुआ। बता दें कि दिल्ली पहुंचने से पहले किसानों को काफी संघर्ष करना पड़ा। पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प भी हुई। किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर डेरा डाला था। देर रात किसानों को दिल्ली में जाने की अनुमति मिल गई। जिसके बाद हजारों की तादाद में आए किसान ने किसानों के मसीहा कहे जाने वाले स्व. चौधरी चरण सिंह की समाधि पर फूल चढ़ाकर इस यात्रा को खत्म कर दिया।
'किसान विरोधी है सरकार'
भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 सितंबर को शुरू हुई किसान क्रांति पदयात्रा को दिल्ली में किसान घाट पर समाप्त किया जाना था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने पहले हमे दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी, जिसका हमने विरोध किया। हमारा लक्ष्य केवल यात्रा को पूरा करना था जो हमने पूरा कर लिया है। अब हम लोग अपने गांव वापस लौट जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है और हमारी कोई भी मांग पूरी नहीं हुई हैं।
एनएच 24 और मेरठ एक्सप्रेसवे खुला
आंदोलन खत्म होने के साथ ही अब यातायात फिर से सचारू रुप से चलने लगेगा क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग 24 और मेरठ एक्सप्रेसवे फिर से खोल दिया गया है। बता दें कि मंगलवार को किसान क्रांति यात्रा जबब उत्तर प्रदेश-दिल्ली की सीमा गाजिपुर पर पहुंची तो पुलिस और किसान भिड़ गए। जिससे से इस रूट पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुए। वहीं किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते मंगलवार को गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने सुरक्षा का हवाला देते हुए बुधवार को गाजियाबाद के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया।
सात मांगों पर बनी सहमति
किसानों की 11 मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन और सरकार के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर बैठक हुई। बैठक में सरकार और किसानों के बीच सात मांगों पर सहमति बनी है। बैठक के बाद किसानों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि फसल बीमा और किसान क्रेडिट का मुद्दा उठा है।जिसे जीएसटी काउंसिल में उठाया जाएगा। किसानों की मांग पूरी करने के लिए कमेटी गठित की जाएगी। शेखावत ने कहा कि सहमति वाले मुद्दों का ऐलान किया गया है । 7 मांगों पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि पुराना ट्रैक्टर चलाने की अनुमति दी गई है। साथ ही खेती से नरेगा को जोड़ने पर भी चर्चा की गई है
Updated on:
3 Oct 2018, 8:35 AM IST
Published on:
3 Oct 2018, 8:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.