4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदसौर दुष्कर्म से लेकर फुटबॉल के महाकुंभ तक की 5 बड़ी खबर जानें सिर्फ एक क्लिक पर

फुटबॉल विश्व कप में फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 30 Jun 2018, 7:55 PM IST

news

मंदसौर दुष्कर्म से लेकर फुटबॉल के महाकुंभ तक की 5 बड़ी खबर जानें सिर्फ एक क्लिक पर

1.) FIFA विश्व कप: आज से अंतिम -16 के मुकाबले शुरू

आज से विश्व कप में प्री-क्वार्टर फाइनल के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। पहला मुकाबला अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जा रहा है।मुकाबले में फ्रांस ने अर्जेंटीना के खिलाफ गोल भी कर दिया है। अब अर्जेंटीना के सामने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की बड़ी चुनौती है। वहीं दूसरा मुकाबला भारतीय वक्त के मुताबिक रात 11:30 बजे पु्र्तगाल और उरुग्वे के बीच होगा। पुर्तगाल की नजर 2006 के बाद अंतिम 8 में पहुंचने पर होगी। उरुग्वे 1986 के बाद चार बार प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची है, जिसमें उसे तीन बार जीत मिली है।


2) मंदसौर गैंगरेप पर मालिनी अवस्थी ने बॉलीवुड को घेरा

मध्य प्रदेश के मंदसौर में आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उससे दरिंदगी के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है। मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी मामले पर लोकगायिका मशहूर गायिका मालिनी अवस्थी के एक ट्वीट से बवाल मचा हुआ है। अवस्थी ने दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों पर समाज में धर्म के आधार दोहरा मापदंड को लेकर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने कठुआ गैंगरेप और मंदसौर में अंतर करने वालों करारा पर पलटवार किया है। दरअसल पहले शनिवार 29 जून की रात 9.26 बजे मालिनी अवस्थी ने कठुआ गैंगरेप और मंदसौर रेप केस में तुलना करते हुए ट्वीट किया। कुछ ही देर में अवस्थी ट्रोल होने लगीं जिसके बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर उनका ट्वीट के स्क्रीन शॉट तेजी से शेयर हो रहे थे। इसके बाद उन्होंने 30 जून को दोपहर 1.53 मिनट पर खुद के ट्वीट का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा कि मैं अपने बयान पर अभी भी कायम हूं।

3.) दाऊद इब्राहिम और इकबाल कास्कर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके भाई इकबाल कास्कर के खिलाफ ठाणे पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। ये आरोप पत्र ठाणे पुलिस ने पिछले साल एक बिल्डर की शिकायत पर दायर किया गया है। आरोप पत्र 1000 पन्नों का है। 1000 पेज वाले आरोपत्र मे कई ऐसे सबूत हैं जो आरोपियों के खिलाफ हैं। ठाणे पुलिस स्टेशन के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल के एक वरिष्ठ इंस्पेक्टर ने ये जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपपत्र के साथ सबूत के तौर पर जमीन के सारे कागज भी संलग्न हैं। चार्जशीट में गवाहों के बयान भी हैं।

4.) पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 20 जुलाई से थम जाएंगे ट्रकों के पहिए

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे आम जनता तो परेशान हैं। अब ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) भी सड़क पर उतरने वाली है। AIMTC ने 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। उनकी मांग है कि पेट्रोल- डीजल की कीमत गिराई जाएं और पूरे देश में एक कीमत जैसी हो। पेट्रोल और डीजल के दामों में प्रतिदिन नहीं बल्कि 3 महीने में संशोधन हो। ट्रांसपोर्ट्स के अनुसार उनकी इस हड़ताल को देशभर के सभी छोटे बड़े ट्रांसपोर्ट्स का तो समर्थन मिल ही रहा है, साथ ही प्राइवेट बस ऑपरेटर्स भी इसका समर्थन कर रहे हैं।

5.) सीरिया में बमबारी से 7 लोगों की मौत

डारा प्रांत में कई जगहों पर सरकारी बलों और सीरियाई सेना ने बमबारी की है। जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत की खबर है। खबरों के मुताबिक मानवाधिकार निगरानी संस्था, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने कहा कि प्रांत के पूर्व में मौजूद अल-साहवा और जस्म शहरों में सेना की बमबारी में एक महिला समेत पांच नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा उम अल-मियाजेन और नवा के पूर्वी इलाकों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में एक पुरुष और एक महिला ने अपनी जान गंवाई। संस्था ने कहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।