
मोदी-शाह के कांग्रेस पर हमले से लेकर पाक के पस्त होने तक की 5 बड़ी खबरें जानें सिर्फ एक क्लिक पर
1.) कांग्रेस बयान और लश्कर समर्थन देती है: अमित शाह
भाजपा और पीडीपी का गठबंधन खत्म होने के बाद पहली बार अमित शाह जम्मू-कश्मीर पहुंचे। एक रैली को संबोधित करते हुई अमित शाह ने कहा कि, "जम्मू कश्मीर से हमारा दिल और खून का रिश्ता है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने यहां बलिदान दिया है। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि गुलाम नबी आजाद के बयान का लश्कर भी समर्थन करता है। इस मामले पर राहुल गांधी को बोलना चाहिए या नहीं। साथ ही उन्होंने सैफुद्दीन सोज के बयान को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर को कभी भारत से टूटने नहीं देगी। कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसे अपने खून से सींचा है। इन बयानों पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए लेकिन वो माफी नहीं मांगेंगे। बता दें कि पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के मौके पर अमित शाह जम्मू पहुंचे।
2.) पीडीपी सरकार पर बरसे अमित शाह
जम्मू की एक जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पीडीपी पर जमकर बरसे। पीडीपी से अलग होने के बारे में उन्होंने कहा कि जम्मू-लद्दाख की बेहतरी के लिए गठबंधन तोड़ा। रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, " पिछले कुछ समय से घाटी में हालात असामान्य हो गए। राज्य के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं हुई। लेकिन दुख की बात है कि जम्मू और लद्दाख विकास के रास्ते से बेपटरी हो गया है। ऐसे में भाजपा ने माना कि सत्ता में बने रहने से बेहतर है कि विपक्ष की राजनीति की जाए।
काले रंग पर ससुरााल वाले देते थे ताना, महिला ने खाने में मिला दिया सांप मारने वाला जहर
3.) पीएम मोदी के निशाने पर कांग्रेस
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के मध्य प्रदेश के दौरे पर गए। इस दौरान पीएम मोदी ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 के पुरस्कार बांटे साथ ही कई कई परियोजनाओं की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम मोदी कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कि कांग्रेस के राज्य में मध्य प्रदेश पिछड़े राज्यों में से एक था लेकिन हमारी सरकार में मध्य प्रदेश का विकास हुआ है. हमारी सरकार नई सोच, नई अप्रोच के साथ शहरों के लिए 5 बड़ी योजनाओं पर काम कर रही है।उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद किया। बता दें कि
पीएम का ये दौरा आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
4.) पाक की नापाक करतूत
पाकिस्तान का दोहरा चरित्र एक बार फिर से सामने आया है। खबर है कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को पाकिस्तान के हसन अब्दाल में पंजा साहिब गुरुद्वारा जाने से रोका गया, उनके पास अनुमति थी, उसके बावजूद भी उन्हें वहां जाने से पाकिस्तानी अधिकारियों ने रोक दिया है। रोके जाने के बाद वह इस्लामाबाद वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि बिसारिया के साथ उनकी पत्नी भी थीं। भारत ने इस मुद्दे को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने उठाया है
5.) भारत ने पाक को धोया
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। भारत ने पाकिस्तान को धो डाला। भारतीय टीम ने पहले ही मैच में पाकिस्तान को 4-0 से करारी शिकस्त दी। भारत ने मैच के शुरू होते ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। पहले हाफ में सिर्फ एक गोल हुआ। लेकिन, आखिरी 10 मिनट में भारत ने 3 गोल किए
Published on:
23 Jun 2018, 8:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.