27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारहसिंगा के खून से नहाना, बर्फीले पानी में स्वमिंग करना, जानिए दुनिया के ताकतवार राष्ट्रपति के बारे में खास बातें

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन गुरुवार से भारत दौरे पर रहेंगे। इस मौके पर हम आपको उनके बारे में कुछ अलग तरह की जानकारी देने जा रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 4 Oct 2018, 6:26 PM IST

putin

बारहसिंगा के खून से नहाना, बर्फीले पानी में स्वमिंग करना, जानिए दुनिया के ताकतवार राष्ट्रपति के बारे में खास बातें

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत और रूस के बीच एस-400 वायु प्रतिरक्षा प्रणाली सौदे पर समझौता हो सकता है, जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस मौके पर हम आपको पुतिन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। इनमें कुछ रोचक हैं, तो कुछ बेहद ही खौफनाक। क्योंकि, कुछ काम पुतिन ऐसे करते हैं, जिसकी कल्पना हम आप तो दूर बड़े-बड़े दिग्गज भी नहीं कर पाते।

बारहसिंगा के सींग से निकले खून से नहाते हैं पुतिन

रूस के एक टीवी चैनल ने पुतिन के बारे में काफी चौंकाने वाला खुलासा किया था। चैनल के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन अपना यौन पावर बढ़ाने के लिए साइबेरियाई हिरणों के सींगों से निकलने वाले खून से नहाते हैं। चैनल ने यह भी दावा किया था कि साल 2016 में पुतिन ने हिरणों के 70 किलो सींग कटवाए। इस खून को वियाग्रा ब्लड के नाम से भी जाना जाता है। जिसकी कीमत हजारों डॉलर में होती है। इस बल्ड की सबसे अधिक साउथ कोरिया व एशियाई देशों में सप्लाई की जाती है।

बर्फीले पानी में स्विमिंग करते हैं पुतिन

दिखने में बेहद ही हट्टे-कट्ठे पुतिन बर्फीले पानी में भी स्विमिंग करते हैं। जिस तापमान में आम आदमी घर से भी नहीं निकल सकता, उस तूफान में ठंडे पानी में घंटों तक पुतिन स्विमिंग करते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो पुतिन बर्फीले तूफान में खुले बदन शिकार पर भी निकलते हैं।

हर दिन दो घंटे स्विमिंग करते हैं पुतिन

पुतिन रोज पूरे दो घंटे स्विमिंग करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब वह पानी में होते हैं, तभी देश को लेकर अपनी दिन भर की प्लानिंग कर लेते हैं। स्विमिंग खत्म करने के बाद वो जिम का रूख करते हैं और वर्कआउट करते हैं। 65 साल की उम्र में भी एथलीट जैसी उनकी बॉडी चर्चा में रहती है। 2015 में उनका रूस के प्राइम मिनिस्टर दिमित्री मेदवेदेव के साथ एक्सरसाइज करते फोटोग्राफ सामने आया था। एक मैगजीन के मुताबिक, उनका वर्कआउट आउटफिट की कीमत ही करीब 2 लाख रुपए है।

दोपहर में शुरू करते हैं काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन आमतौर पर दोपहर के बाद ही अपना काम शुरू करते हैं। सबसे पहले वह अपनी डेस्क पर नोट्स की ब्रीफिंग पढ़ते हैं। इनमें डोमेस्टिक इंटेलिजेंस और फॉरेन अफेयर्स की रिपोर्ट से लेकर रशियन प्रेस और इंटरनेशनल मीडिया की ओर से भेजे गए क्लिप्स शामिल होते हैं।

रात में ज्यादा काम करते हैं पुतिन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन काफी देर रात तक काम करते हैं। कहा जाता है कि रात में उनका दिमाग ज्यादा तेज चलता है। हालांकि, वीकेंड में उनके शेड्यूल में स्थिति के अनुरूप बदलाव हो जाता है।

दूसरे देशों में भी खाते हैं अपना खाना

पुतिन जब विदेश दौरों पर होते हैं, तो उनका शेड्यूल और भी टाइट होता है। वो जहां कहीं भी रुकते हैं, वहां चादरों से लेकर टॉयलेट शीट और फलों को रखने के कटोरे तक सब कुछ बदल दिया जाता है। पुतिन कभी होस्ट देश की ओर से ऑफर होने वाला खाना नहीं खाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन जब ट्रैवल करते हैं, तो उन्हें कोई भी मिल्क प्रोडक्ट सर्व नहीं किया जा सकता।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग